प्यार क्या होता है ?
इस सवाल का जवाब मुझे अब तक नहीं मिल पाया, में उन चीजो में इसका जवाब ढूँढता हूँ जो समाज में चल रहा होता है । जैसे आजकल सम्मान के नाम पर माता पिता अपनी ही बेटी को या भाई अपनी बहन को मार देता है, या प्यार वो होता है जिसके लिए लड़की या लड़का अपना घर, वो घर छोड़ कर दूसरे के साथ चले जाते है जहा माता पिता ने उनका पालन किया होता है और हमेसा के लिए एक दुसरे के होते जाते हैं प्यार वो होता है जिसमे वो मारा जाता है जिसका कसूर सिर्फ इतना होता है की उसने प्यार किया,आंखिर होता क्या है ये प्यार जिसमे कोई घर से भाग जाता है या कोई किसी की हत्या कर देता है या लड़का लड़की आत्म हत्या कर लेते है.................................
और अब सवाल ये उठता है की इन सब को क्या नाम दिया जाये अगर माता पिता का लालन पालन प्यार है तो वो क्या है जिसमे बाप अपनी ही बेटी को मौत के घाट उतार देता है या फिर अगर प्यार उसे कहे जिसमे दो लोग साथ जीने मरने की कसमे खाते है अगर ये प्यार है तो वो क्या है जिसमे यही लोग धोके के शिकार होते है .................
आंखिर हम प्यार किसे कहैं??????